फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों से पीटकर वृद्धा की हत्या

Mon, 06 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुमेरपुर थानाक्षेत्र के इंगोहटा गांव में रविवार की रात पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने का  विरोध करने पर एक वृद्धा की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इंगोहटा गांव में रविवार रात साढ़े आठ बजे मंझली (90) स्व.सीताराम के घर के दरवाजे पर गांव निवासी उमाकांत पुत्र कामताप्रसाद व उसके साथी गाली गलौज कर रहे थे जिसका मंझली ने विरोध किया तो उमाकांत ने शिवकांत पुत्र कामताप्रसाद, रमेश पुत्र विश्वेश्वर, कामता व रमेश की पत्नी के साथ मिलकर वृद्धा को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उमाकांत से उसकी पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोरचरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें