फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे को राइफलों की बटों से पीटा

Sat, 04 Nov 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। परछा गांव निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इदरीस खान के पुत्र को पूर्व प्रधान और उसके दो भाइयों ने राइफलोंकी बटों से मारापीटा। पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट की है। घायल युवक को बेहोशी हालत में सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कस्बे में रह रहे इदरीस खान मूलरूप से परछा गांव के हैं। वह लंबे समय से कस्बे के हुसैनगंज में परिवार सहित रह रहे हैं। इदरीस ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा मुकीम खान खेतों में खाद डालने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में जुम्मू ने उसे घेर लिया। इतने में ही उसके भाई पूर्व प्रधान बुद्धू व आफताब भी आ गए। इन्होंने उस पर फायर किया और उसके बाद उसको राइफलों की बटों से जमकर मारापीटा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। इस घटना की सूचना इदरीस खान ने दर्ज कराते हुए कहा है कि वह लोग उनकी जान के प्यासे थे। इस संबंध में कई सूचनाएं पहले भी दी जा चुकी हैं जिस पर गौर नहीं किया गया। इसी के चलते आज उसके बेटे पर पहले फायर किया गया। बाद में उसे राइफलों की बटों से इतना मारा गया कि वह बेदम हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें