फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने डाक्टर से की हाथापाई, तोड़फोड़

Sun, 21 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड के बगल में एसी रूम में लेटकर इलाज कराने के लिए युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खुद को सपा नेता बता ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक के साथ हाथापाई कर तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


डा.सुनील उत्तम ने बताया कि रात करीब ढाई बजे मुख्यालय निवासी एक युवक नशे में धुत्त होकर अपने दो साथियों के साथ इमरजेंसी वार्ड में आया और गले में दर्द होने की बात कही। जिस पर उसका तुरंत इलाज किया।

कुछ देर में थोड़ी राहत मिलने पर वह बोला कि यहां उसे बहुत गर्मी लग रही है। बगल के डाक्टर रूम में लिटाकर इलाज करें वहां एसी लगी है। जिस पर इंकार कर बताया कि वह सिर्फ डाक्टराें के लिए ही है।
विज्ञापन


इस पर वह भड़क गया और गालियां देते हुए हाथापाई करने लगा। बताया कि आरोपी खुद को सपा का बड़ा नेता बता रहा था। चिकित्सक ने बताया कि उसने साथियों  के साथ मिलकर इमरजेंसी में रखे सामान में तोड़फोड़ की है।

बताया कि इस पर उन्होंने कोतवाली सहित पुलिस अधीक्षक को फोन मिलाया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मारपीटट और तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी एसी रूम में जाकर लेट गया।

बताया कि तड़के करीब 4 बजे कोतवाल पीके यादव से बात हुई, तब कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं कोतवाल ने इस मामले में कहा कि अभी किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविवार को सीओ सदर वीएन राय ने भी अस्पताल में हुए उपद्रव की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें