फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में छह गाड़ियां सीज

Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खनिज विभाग ने कंडौर गांव में बेतवा नदी के किनारे अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं, थाना पुलिस ने नैठी गंाव में टैक्टरों से डंप की गई मौरंग को भरकर जा रहे  दो ट्रकों व दो खाली डंपर सीज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों से अवैध मौरंग माफि याओं में हड़कंप
विज्ञापन


मचा हुआ है । हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन कर सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। क्षेत्र में पतारा, नैठी, कंडौर, पारा, इंद्रपुरी, बिदंपुरी, बेरी में अवैध खनन का लुकाछिपी का खेल जारी है। खनिज सर्वेयर विजय भूषण तिवारी ने

रविवार को पुलिस के साथ कंडौर गांव में मौरंग भरे दो ट्रैक्टर मंदिर के पास से पकड़ लिए। जिनको थाने में खड़ा कराकर धारा 304 खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कि या गया है। उधर, थाना पुलिस ने पतारा गंाव के पास बेतवा नदी से निकालकर डंप की गई मौरंग को दो ट्रकों में लादकर ले जाते
विज्ञापन


पकड़े हैं। साथ ही मौके पर खड़े दो डंपर भी पुलिस थाने ले आई। खनिज नियमावली के तहत ट्रक व डंपरों को सीज कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल अवस्थी ने बताया कि एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने के कारण वहीं खड़ा है। एक ट्रैक्टर कंडौर गंाव में धंस जाने के कारण नहीं निकल सका है। लेकिन लिखा पढ़ी में उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें