फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 27 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यालय से सटे ब्रहृमा डेरा निवासी ग्रामीणों ने लेखपाल पर रिहायशी मकानों की जमीन को वन विभाग में दर्ज किए जाने की बात कहकर 20-20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में उनके मकान पूर्वजों के जमाने से हैं। आरोप लगाया कि गांव में तैनात लेखपाल उनके रिहायशी मकानों को वन विभाग की जमीन बता रहा है। पैसे न देने पर उनके मकान वन विभाग की जमीन में होना दर्शा देंगे। ग्रामीणों ने मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पार्वती, ज्ञानवती, ममता, राकेश, भूरी, राजाराम, शकुंतला, दयाराम, श्यामा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें