चौरादेवी मंदिर परिसर स्थित सांई मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर सोमवार को सांई बाबा का फूलों से अद्भुत शृंगार किया गया। हवन पूजन के बाद भोज हुआ।
समाजसेवी सुरेश शर्मा (मुन्ना) व सिद्धार्थ शर्मा ने चौरादेवी मंदिर परिसर में सांई बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तीन वर्ष पूर्व कराई थी। आज वर्षगांठ पर सांई बाबा का फूलो से भव्य शृंगार किया गया। इसके साथ ही हवन पूजन किया गया।
हवन पूजन के बाद भोज का दौर शुरू हुआ। भोज का आनंद लेने के लिए मेरापुर, भिलांवा, कांशीराम कालोनी सहित अन्य श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। इसके साथ ही प्रसाद वितरण के लिए एक अलग काउंटर लगाया गया।
गौरतलब हो कि मुख्यालय में साईं बाबा का एकमात्र मंदिर है। जहां हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने जाते है। इस दौरान वरुण शर्मा, तेज बहादुर मिश्रा, देवदत्त चौबे आदि का सहयोग रहा।