फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल का एक हिस्सा फिर धंसा

Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित हाईवे में यमुना पुल की दस नंबर कोठी की बीम क्रेक हो गई। फिलहाल अभी हाल में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद यमुना पुल चालू किया गया था। एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही पर निर्माण इकाई पीएनसी के अधिकारियों ने रोक लगा दी है। अधिकारियों के मुताबिक इंजीनियरों की टीम रात में ही जायजा लेगी। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 19 जून को यमुना पुल की तीन नंबर कोठी स्लैब धंस गई थी। मरम्मत कार्य के दौरान दो बीमों के क्रैक होने की निर्माण इकाई को जानकारी हुई।

जिस पर निर्माण इकाई पीएनसी के  कर्मचारियों ने 12 दिन तक मरम्मत का कार्य कर 13वें दिन यानी 1 जुलाई को पुल से भारी वाहनाें की आवाजाही शुरू कर दी थी।

हालांकि निर्माण इकाई के अधिकारियों ने इस पुल के ऊपर से ओवरलोड वाहनों के निकलने पर पूर्णतया पाबंदी लगा रखी है। इसका पालन न तो भारी वाहन के मालिक कर रहे हैं और न ही प्रशासन करा पा रहा है।

गुरुवार की शाम 7 बजे यमुना पुल के बीचाेंबीच 10 नंबर कोठी की स्लैब धंसते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हाइवे स्थित यमुना ब्रिज छठवीं बार डैमेज हुआ है।

इसे लेकर लोग महीनों परेशान रहते हैं आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। पीएनसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया कि इंजीनियरों की टीम देर रात तक मुख्यालय आएगी और रात में ही क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यमुना पुल के ऊपर से भारी वाहन निकाले जाने को लेकर पूर्णतया पाबंदी है। उसके बावजूद भी भारी वाहन निकाले जा रहे हैं। स्पष्ट किया कि दोनों नदियों में नए पुलों को बनाए जाने की जरूरत हैं।
विज्ञापन


बताया कि फिलहाल हल्के वाहनों और बसों को निकलने दिया जा रहा है। टीम के निरीक्षण के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें