फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक विलाप देख रो पड़े दर्शक

Tue, 31 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक हरचंदन तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय रामलीला में बीती रात धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें जनक विलाप व परशुराम लक्ष्मण संवाद मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन


बीते वर्षों की भांति श्रीरामनवमी के अवसर पर हरचंदन तालाब किनारे हनुमान मंदिर में रामलीला का आयोजन हुआ। जिसमें पहले दिन पुष्प वाटिका का मंचन तो बीती रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। शिवनी निवासी राजू ने बाणासुर, जसपुरा निवासी शिवमोहन ने रावण के पाठ का अभिनय किया।

जबकि फ तेहपुर के लाल सिंह ने जनक का अभिनय करते हुए ऐसा विलाप किया कि दर्शकों की आंखों में आंसू छलक पड़े। जबकि बांदा निवासी पिंटू द्विवेदी ने लक्ष्मण, कानपुर के सुशील ने परशुराम के रूप में एक दूसरे के बीच संवाद किया। परशुराम लक्ष्मण संवाद से लोगों में जहां जोश भर गया, वहीं ज्ञान की बातें भी लोगों को मिली।
विज्ञापन


बांदा के पुष्पेंद्र द्विवेदी ने राम का अभिनय कर लोगों को आकर्षित किया। इस दौरान रामलीला के आयोजक मंडल बृजलाल सिंह, महेश पांडेय, रमेश सिंह, बड़कू गुरू, सुरेश यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें