ओवरलोड ट्रकों के चलने से बंादा मार्ग स्थित रेलवे फाटक के दोनों ओर सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे आए दिन जाम लगा रहता है।
सुमेरपुर बांदा मार्ग में रोजाना बालू से भरे हजारों ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। जिसकी वजह से यह मार्ग जगह जगह टूट गया है।
सबसे खराब स्थिति कसबे में रेलवे क्रासिंग के पास है। फाटक के दोनों ओर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं। कमिश्नरी जाने वाले प्रशासनिक अधिकारी इस सड़क से आए दिन निकलते है। लेकिन उन्हें यह सड़क नजर नही आ रही है।