फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर भविष्य को जरूरी सुरक्षित निवेश

Wed, 21 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर फॉर इन्वेस्टमेंट एजूकेशन एंड लर्निंग के ट्रेनर पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश जरूरी है। कहा कि छोटी-छोटी बचत कर अधिक आय देने वाली योजनाओं में निवेश करें।
विज्ञापन


बुधवार को एचडीएफसी म्यूचुअल फंड द्वारा ‘अमर उजाला’ के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और विकास भवन के हॉल में प्रोफेसर, अधिकारियों और कर्मचारियों को निवेश के टिप्स दिए गए।

इसमें पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि म्यूचुअल फंड आरडी से ज्यादा रिटर्न देता है। इससे अधिक आय होती है। अच्छी योजनाओं में निवेश कर टैक्स की बचत होती है। पारंपरिक तरीकों की बजाय अधिक लाभ देने वाली सुरक्षित योजनाओं में पैसा लगाने से अधिक लाभ मिलता है।
विज्ञापन


इक्विडिटी मार्के ट में इन्वेस्ट से 15 फीसदी तक लाभ ले सकते हैं। उन्होंने सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम श्रीवास्तव, विनय, डॉ. राजकुमारी, डॉ. कल्पना अनुरागी, रावेंद्र यादव, विष्णु खरे, रामप्रकाश अवस्थी, प्रतिभा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विकास भवन के सभागार में विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यहां भी म्यूचुअल फंड की सेंटर फॉर इन्वेस्टमेंट एजूकेशन एंड लर्निंग के ट्रेनर पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी दी। इस मौके पर विकास भवन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें