फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग चोरी पर कसा शिकंजा, एक ट्रैक्टर ट्राली सीज

Tue, 24 Oct 2017 11:19 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
मौरंग चोरी में गिरफ्तार आरोपी चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। मौरंग के अवैध खनन को लेकर अब सीएम की सख्ती नजर आने लगी   है। खनिज विभाग ने कोतवाली पुलिस के साथ दिन में रिक्शे से मौरंग का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा। अधिकांश लोग मौरंग को हाईवे किनारे सड़क पर उडे़ल कर रिक्शा व बाइक लेकर भाग निकले। वहीं मंगलवार को चोरी कर ले जाई जा रही मौरंग से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को चालक समेत पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मौरंग चोरी करने व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन




सीबीआई जांच के चलते जिले की सभी मौरंग खदाने बंद हैं। जिस पर कथित ठेकेदार मजदूरों के जरिए बेतवा नदी किनारे से मौरंग को एक स्थान पर एकत्र करवाने के बाद बोरियों में भरकर रिक्शों से उचित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। इस कारोबार पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कार्रवाई न किए जाने से यह कारोबार इतना ज्यादा बढ़ गया कि रिक्शे वाले मुख्यालय से सजेती, भरुआसुमेरपुर तक मौरंग ले जाने लगे और रिक्शे को ढकेलने के लिए एक बाइक का उपयोग किया जाने लगा।



पिछले रविवार को सीएम योगी का मुख्यालय आगमन होने पर कार्यकर्ताओं की ओर से अवैध खनन की शिकायत किए जाने के बाद जिले के दो थानेदारों को निलंबित किया गया। मंगलवार को खनिज विभाग के सर्वेयर बृजभूषण तिवारी ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से मौरंग चोरी कर बाहर लिए जा रहे एक ट्रैक्टर को लक्ष्मीबाई तिराहे के पास पकड़ लिया। बताया कि मेरापुर निवासी चालक राम कन्हैया पुत्र रामचंद्र के खिलाफ कोतवाली में मौरंग चोरी करने व खनिज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




मौरंग उड़ेल भागे रिक्शा चालक
मंगलवार को सर्वेयर व पुलिस ने हाइवे में मुख्यालय से सुमेरपुर के कंडौरा गांव तक तक छापामार कार्रवाई की। जिसमें काफी संख्या में रिक्शों में मौरंग से भरी बोरियां लदी मिली। पुलिस को देख मौरंग ढो रहे मजदूर मौरंग को उड़ेल कर रिक्शा लेकर भाग निकले। साथ ही रिक्शो को धकेल रहे बाइक सवार भी भाग गए। सर्वेयर ने बताया कि मजदूरों को हिदायत दी गई है। मौरंग चोरी करेंगे तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



रोक लगते ही बढ़ गए दाम
अभी तक जरूरतमंद लोग इन्हीं रिक्शे वालों से मौरंग खरीदकर मकान निर्माण व मरम्मत का कार्य करा रहे थे। अब मौरंग के धंधे पर लगाम लगने से जिनके पास मौरंग का स्टाक है वह लोग अब दोगुने भाव में मौरंग बेच रहे हैं। मजदूर एक बोरी मौरंग 50 से 80 रुपये तक बेच रहे थे। जो अब 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें