फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ से दूर हैं शादी का झांसा दे रेप के आरोपी

Sat, 22 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी देवर को कई माह गुजरने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की हैै।
विज्ञापन



कुरारा थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला की शादी सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में हुई थी। पति की बीमारी से दिसंबर 2015 में मौत हो गई। उसके कोई संतान भी नहीं थी। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसकी शादी देवर से करा देंगे। इस  पर वह ससुराल में रहने लगी। पांच अप्रैल 2016 की रात देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 


30 अप्रैल 2016 को देवर की दूसरी जगह शादी भी हो गई। बताया कि शादी के पहले 20 मई 2016 को ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर उसके जेवरात छीनकर घर से भगा दिया। इसके बाद उसने सुमेरपुर थाने से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की मगर उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। तब उसने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर सुमेरपुर पुलिस ने 17 जनवरी को ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज तो किया पर मुकदमा दर्ज होने के तीन माह गुजर गए हैं मगर पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें