महिला के परिजनों से पूछताछ करती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांकी रोड निवासी एक महिला ने घरेलू कलह में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद जालौन के माधौगढ़ निवासी रज्जू ने अपनी पुत्री सविता (24) की शादी बीते 13 दिसंबर को कस्बा के बांकी रोड निवासी धनीराम के पुत्र बलवीर के साथ की थी। एक सप्ताह पहले बलवीर पत्नी को मायके से लिवाकर लाया था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे बलवीर अपनी बहन गेंदा व हीरा को घाटमपुर जाने के लिए बस स्टैंड छोड़ने आया। तभी मौका लगाकर सविता ने आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही है। ससुर धनीराम का कहना है कि सविता मानसिक रूप से कमजोर है। उधर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव का कहना है कि उनके पास अभी कोई सूचना नहीं आई। सदर अस्पताल में महिला के परिजनों से कोतवाली पुलिस ने आग लगाने की घटना के बारे में पूछताछ की।