फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में 75 व इंटर में 90 फीसदी रिजल्ट

Mon, 18 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहा। इंटरमीडिएट में 90 फीसदी रिजल्ट रहा तो हाईस्कूल की परीक्षा में 75 फीसदी छात्र कामयाब रहे। जिले में इंटरमीडिएट की दो छात्राओं ने प्रदेश में स्थान पाकर जिले का नामरोशन किया। मौदहा के विद्यादेवी पालीवाल की छात्रा स्नेहा ने जहां 97 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया वहीं मुख्यालय स्थित सरदार पटेल बालिका विद्यालय की छात्रा आफरीन 96.4 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रहीं। बातचीत में दोनों छात्राओं ने कहा कि वह गरीबों की सेवा करने के लिए डॉक्टर बनना चाहना चाहती हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान ने बताया कि कालेज की इंटर की छात्रा आफरीन ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

कालेज की अर्पिता ने 93.80, अर्पण यादव ने 91.60 व मीशू सचान ने 90.40 प्रतिशत अंक पाए। बताया कि हाईस्कूल की छात्रा पूजा द्विवेदी ने 89.67, अनामिका साहू ने 88.83, मनु सिंह ने 87.50 व सपना यादव ने 87.17 अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंधक गोविंद सिंह ने बताया कि उनके कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामशंकर ने बताया कि इंटरमीडिएट के प्रियांशु सिंह गौतम ने 94.4, राजीव तिवारी ने 93, रवि द्विवेदी ने 91.8, अश्विनी कुमार ने 91.4, सतीश कुमार सिंह व रोनित मिश्रा ने 91, प्रेम कुमार ने 90.8 व सचिन कुशवाहा ने 90.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

इसी प्रकार हाईस्कूल में स्वराज शुक्ला ने 94.66, आशीष रंजन प्रजापति ने 94.5, अंकुर कुमार ने 92, वैभव सिंह 91.66, शिवेंद्र यादव, विकास द्विवेदी ने 91.5, सूर्य प्रताप सिंह, मनीष कुमार सेन 91.16, शिवम कुमार चक्रवर्ती ने 91, आशीष कुमार व दीपक विशाल ने 90 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

बताया कि उनके विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इसी प्रकार श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के मीडिया प्रभारी गजोधर प्रसाद यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में 290 के सापेक्ष 284 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें शुभम यादव ने 89 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार हाईस्कूल में योगेश कुमार ने 90 व प्रदीप कुमार ने 88 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में 281 में 228 छात्र उत्तीर्ण रहे।

मुख्यालय के विवेकानंद विद्यापीठ उ.मा. बालिका विद्यालय की प्रबंधक रत्ना यादव ने बताया कि हाईस्कूल की 29 बालिकाओं में 23 बालिकाएं ससम्मान व 6 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। विद्यालय की ज्योति ने 91 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। इसी प्रकार अर्पणा शुक्ला ने 88.66, आषी गुप्ता ने 88.51, मणि यादव ने 87 व नम्रता धुरिया ने 86.50 अंक प्राप्त किए है। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के हाईस्कूल में प्रियंका सिंह 87.33, श्रृष्टि गुप्ता 86.83, निखिल पांडेय ने 86 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें