फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर छात्रा को ट्रक ने रौंद डाला

Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देता छात्रा का भाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल से घर जा रही इंटर की छात्रा को हाईवे स्थित बेतवा पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद पीछे से आ रही स्कूल बस के चालक ने राहगीरों की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्कूल के बस चालक ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पाराओझी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह मौजूदा समय में पीएसी की 33वीं वाहिनी झांसी में तैनात है। मौजूदा समय में ललितपुर में उनकी ड्यूटी है और धर्मेंद्र का परिवार हाईवे किनारे कुछेछा के पास मकान बनाकर रह रहा है। संजीव कुमार सिंह ने बताया उसकी बहन शालू वर्मा (17) शहर स्थित सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में इंटर में पढ़ती थी।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसकी बहन साइकिल से घर जा रही थी। तभी बेतवा पुल पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। इसी बीच विद्यालय की बस भी आ गई। दुर्घटना देख परिचालक मनीष निषाद ने बस रुकवाई और छात्रा को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक कमलेश पाठक व नाथूराम ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। सूचना पर विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान, प्रबंधक डा. गोविंद सचान, डा. पूनम सचान आदि जिला अस्पताल पहुंचे। यहां एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाल शैलकुमार सिंह मौजूद थे। हादसे की खबर पाकर छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया।

फिर उठा डिवाइडर का मुद्दा
हाईवे पर मंगलवार एक और छात्रा की जान चली गई। जिला अस्पताल में मौजूद लोग यह कहते नजर आए कि जब तक टू-लेन हाईवे पर डिवाइडर बनाकर उसका चौड़ीकरण नहीं किया जाएगा तब यह दुर्घटनाएं नहीं रुकेंगी। उधर सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान ने बताया छात्रा की हादसे में मौत के बाद बुधवार को विद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें