फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर गुसयारी के ग्रामीण भी साथ आए

Wed, 20 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की बड़ी आबादी वाले इचौली व नायकपुरवा गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों के क्रमिक अनशन में अब गुसियारी गांव के लोग भी शामिल हो गए हैं। बुधवार को अनशनकारी उग्र दिखे, इन्हें मलाल है कि अभी तक कोई भी अधिकारी इस भीषण समस्या को जानने तक नहीं आया है।
विज्ञापन


इचौली गांव के पंचायत भवन में चल रहे पानी की मांग के क्रमिक अनशन में सौरभ मिश्रा, दारा सिंह, जयप्रकाश, मातादीन, जयप्रकाश सोनी के अलावा गुसियारी गांव के कबीर अहमद, अच्छन फौजी, दारा खान, गुलामी, कमरूद्दीन, रफीक खान, लल्ला आदि बड़ी संख्या में लोग अनशन स्थल पर पहुंचे।

अनशन स्थल पर नारेबाजी करते हुए उन लोगों ने तत्काल पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। उधर कड़ाके की धूप और तपती सड़क में अटघार गांव से सिर पर पानी ला रही महिलाओं ने शासन व प्रशासन को कोसते नजर आई।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि उन्होंने सोचा नहीं था कि ऐसी भी स्थिति आएगी। जब उन्हें दो ढाई किमी दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ेगी। उधर गांव के अंदर लगे दारा सिंह के मकान में खारे पानी के हैंडपंप में भी रात दिन पानी के लिए मारामारी हो रही है।

खारे पानी के लिए लोग कतार में लगते है और बारी बारी से लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी दिया जाता है। इस संबंध में उपजिलाधकारी प्रवीणा अग्रवाल ने बताया कि आज ही वह जलनिगम के अधिकारियों से बात करेंगी और पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

बताया कि गुसियारी गांव में टूटी पाइप लाइन को ठीक किए जाने का वादा जलनिगम के अधिकारियों ने किया है। फिलहाल टैंकर मुहैया कराकर पानी की व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब हो कि इचौली गांव में न तो पाइप लाइन है और न दूसरी जगह से पानी आ पाता है। यहां गांव के अंदर एक नलकूप व गांव के बाहर दो नलकूप स्थापित है। इन नलकूपों से सिंचाई तो की जाती है।

लेकिन पेयजल के नाम पर ताला पड़ जाता है। पाइप लाइनें टूटी पड़ी हैं। यह देखने वाला कोई नहीं है।

अधिशाषी अभियंता जलसंस्थान बांदा विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जलसंस्थान के अवर अभियंता केके वर्मा को इचौली गांव भेजा गया है। वह पाइप लाइनों की मरम्मत करा रहे हैं। एक दो दिन में पेयजल योजना से पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें