फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर चार हजार रुपये छीन भागा टप्पेबाज

Fri, 03 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। मौदहा।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
मौदहा। कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में गुरुवार को एक वृद्धा को बैंक के अंदर ही टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। बैंक के अंदर पीछे खड़े एक टप्पेबाज उसके चार हजार रुपये व पासबुक लेकर चंपत हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना बैंक प्रबंधक के साथ पुलिस को दी है। कस्बे की क्योटरा मोहल्ले निवासी महिला मौली पत्नी राम कुमार ने अभी कुछ दिनों पूर्व चित्रकूट के जानकी कुंड में अपनी आंखों का इलाज कराया है। वृद्धा ने बताया कि वह उधार पैसे लेकर इलाज कराने गई थी। आंखें ठीक होने पर गुुरुवार को वह इलाहाबाद बैंक पैसे निकालने आई। उसने बताया कि जब वह पैसे देने वाले के काउंटर में पहुंची तो कर्मचारी ने चार हजार रुपये व पास बुक दी लेकिन उसके पीछे खड़े युवक ने झटके के साथ पासबुक व पैसे छीन लिए। जब तक वह उसे पकड़ने का प्रयास करती वह बैंक के गेट के बाहर निकल गया। वह चिल्लाई तो लोगों ने पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वह बैंक पहुंचकर सीसी कैमरे के फुुटेज की जांच करेंगे और महिला से उसकी शिनाख्त कराएंगे। शिनाख्त होने पर आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें