घटना की जानकारी देता देवनारायन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेत से वापस घर आ रहे एक युवक पर रास्ते में अवैध असलहे से फायर किया गया। लेकिन इसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि आरोपी ने उस पर फरसे से प्रहार कर घायल कर दिया। फरसा उसकी दाहिने आंख पर जा लगा।
घायल ने थाने में तहरीर दी है।
कोतवाली के बहपुर निवासी देवनारायन पुत्र खेराती लोधी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में अरविंद पुत्र रामेश्वर लोधी के खेत के पास रामकुमार पुत्र भगोना लोधी खड़ा था। वह नशे में धुत था।
रामकुमार ने उस पर अवैध असलहे से दो फायर कर दिए। जब उसने ललकारा तो रामकुमार ने उस पर फरसे से प्रहार कर दिया। फरसा उसकी दाहिने आंख पर जा लगा। बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।