फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के औंता गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने खेत में लगे ईंट-भट्ठे के पास जहर खाकर जान दे दी। छह बीघा जमीन के काश्तकार किसान पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। वहीं उसके पुत्र की सात जुलाई को शादी है और शादी के इंतजाम के लिए रुपये न होने पर उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


कोतवाली के औंता गांव निवासी रामगोपाल (45) पुत्र दुर्जन के पास छह बीघा जमीन है। इसी जमीन से  परिवार का भरण पोषण होता है। रामगोपाल के दो बेटे जीतेंद्र, पुष्पेंद्र और एक बेटी कृष्ण कुमारी है। पिछले कई सालों से सूखे के चलते किसान रामगोपाल की फसल खराब होती रही। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई।

शनिवार सुबह करीब साढे़ सात बजे आर्थिक रूप से परेशान रामगोपाल ने खेत में लगे ईट भट्ठे के पास जहर खा लिया। काफी देर बाद जब ग्रामीणों ने उसे तड़पते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र जीतेंद्र ने बताया कि उसकी शादी सात जुलाई को अकौना गांव में तय है। उसके पिता के ऊपर बैंक का लोन एक लाख और साहूकारों का 50 हजार रुपये कर्ज था। आर्थिक स्थिति खराब होने और शादी नजदीक आने से पिता परेशान रहते थे। इसी चिंता में पिता ने जहर खा लिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें