फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह व खालेपुरा की जामा मस्जिद में होगी ईद की नमाज

Sun, 12 Jul 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कजियाना मोहल्ला स्थिति मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराए जाने के मामले में रविवार को पूरे प्रशासनिक अमले के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुद्धिजीवी तबके के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें आम सहमति बनी कि परंपरागत स्थानों ईदगाह व खालेपुरा स्थित जामा मस्जिद में ही ईद की नमाज अदा कराई जाएगी और सभी लोग इन्हीं स्थानों पर ईद की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि मुख्यालय में ईदगाह व खालेपुरा स्थित जामा मस्जिद में ही ईद की नमाज शुरू से होती आ रही है। कुछ युवा वर्ग के लोगों ने इस बार कजियाना मोहल्ला स्थित मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा किए जाने की हवा दे दी।

इससे प्रशासन में हलचल पैदा हो गई। शनिवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने स्थानीय पुलिस को चेताया कि कोई नई परंपरा की शुरुआत किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित स्थानों पर ही ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार की शाम एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एएसपी आदित्यप्रकाश वर्मा, सीओ बीएन राय, एसडीएम आएएस वर्मा व कोतवाली पीके यादव कजियाना स्थित मस्जिद पहुंचे। जहां बुजुर्गों के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें प्रशासन को आश्वस्त किया कि जिन स्थानों पर पूर्व में ईद की नमाज अदा होती रही है वहीं पर सभी लोग आपसी सहमति से ईद की नमाज अदा करेंगे।

आम सहमति बनने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ ने बताया कि पूर्व की तरह ईदगाह व खालेपुरा स्थित मस्जिद में ही ईद की नमाज की अदा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें