फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर की हत्या से कस्बे में मातम छाया

Sun, 21 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कुरारा मार्ग में खड़ी मारुति वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरारा कस्बा में डिस्ट्रीब्यूटर विनय की हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। मृतक  की पत्नी का रोरोकर बुराहाल है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद जालौन के सिकरी गांव निवासी अवध किशोर गहोई कदौरा क्षेत्र के उदनपुर के इंटर कालेज में अध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद कस्बे के बस स्टैंड के पास घर बनवाकर 16 वर्षों से परिवार के साथ रहने लगे। उनके दो पुत्रों में बड़े विनय कुमार गुप्ता उर्फ रामजी ने नौकरी की बजाए डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम शुरू किया।

उसने ओशन मसाले सहित रोजमर्रा में काम आने वाली कई चीजों की सप्लाई शुरू कर दी। कुरारा कस्बे के साथ वह मुख्यालय सहित अन्य मंडियों में भी व्यापार करने लगा और व्यापार क्षेत्र में अच्छी खासी धाक जमा ली। साप्ताहिक बाजारों के दिनों में वह सप्लाई की गई सामग्री का भुगतान लेने के लिए मंडियों में जाता था। शनिवार को वह मुख्यालय स्थित व्यापारियों से भुगतान लेने आया था।
विज्ञापन


वही छोटा बेटा श्यामजी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतक के पिता ने बताया कि रामजी शनिवार की शाम करीब तीन बजे हमीरपुर उधारी वसूल करने गया था। क्योंकि उसका काम आसपास के क्षेत्र में सामान देना और वसूली करना था। बीती रात करीब 10 बजे फोन से सूचना मिली कि किसी ने रामजी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


घटना की खबर मिलते ही मृतक का बहनोई पप्पू अपने साथियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। मृतक के एक पुत्र अगन (14) व पुत्री रूही (2) है। हत्या के बांद से कस्बे में मातम छाया है। मृतक के बहनोई मिथलेश कुमार गहोई ने बताया कि बदमाशों ने लूट के इरादे से उसकी हत्या कर दी और चैन लूटकर गायब हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें