फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत

Sun, 05 May 2019 11:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की एक्सीडेंट में मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव की एक महिला अपने पुत्र के साथ बाइक से इलाज के लिए मायके जा रही थी। तभी करहिया गांव के पास बने ब्रेकर में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


खंडेह गांव निवासी रामजी की पत्नी रानी उर्फ कृष्णा देवी (50) अपने बेटे मयंक के साथ रविवार की  सुबह नौ बजे बाइक से अपने मायके गहरौली जाने के लिए निकली थी। तभी करहिया गांव के पास रीवन मार्ग के मोड़ पर बने एक  ब्रेकर में पहुंचते ही बाइक से उछलकर नीचे गिर गई।

कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद बेटे ने मां के गिरने पर गाड़ी रोकी और ग्रामीणों के सहयोग से कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मृतका के चार बच्चे हैं। पुत्र ने बताया कि मृतका बीमार रहती थी और इलाज के लिए रविवार को  गहरौली मामा के यहां जा रही थी। जहां किसी वैद्य का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें