फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम दो की मौत, एक घायल

Sun, 11 Feb 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हाईवे में क्षतिग्रस्त डीसीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे 34 स्थित नरायनपुर गांव के पास शनिवार रात इलायची ढाबा के सामने खड़े ट्रक में डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई और घायल हो गया। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


शनिवार रात बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार में मधुमक्खी पालन के व्यवसाय के लिए पाली गई मधुमक्खियों की पेटियां लादकर एक डीसीएम उन्नाव जा रहा था। हाईवे 34 पर नारायनपुर गांव के निकट चालक को छपकी लग जाने से डीसीएम अनियंत्रित होकर इलायची ढाबे के सामने खड़े ट्रक से टकराकर चकनाचूर हो गई। इस घटना में डीसीएम में सवार रमही, मजफ्फरपुर (बिहार) निवासी

अजय कुमार माझी (22) पुत्र लक्ष्मन माझी, डीसीएम हेल्पर घाटमपुर के कठेरुआ निवासी अनिल कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। शिवराहा चतुर्भुज, मुजफ्फरपुर (बिहार)निवासी विनोद ठाकुर (32) घायल हो गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल व शवों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 
घायल विनोद ठाकुर के साथियों ने बताया कि वे लोग बुंदेलखंड में मधुमक्खियों का पालन कर शहद का व्यापार करते हैं। क्षेत्र के इंगोहटा, पलरा, मवइजार, बिदोखर, बांकी आदि गांवों में हर वर्ष करते चले आ रहे हैं। फूलों की संख्या कम होने पर अब शहद कम तैयार हो रहा था। इसलिए पेटियां कानपुर, लखनऊ, हरदोई आदि जिलों की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें