कुरारा कसबे में मंडी समिति के पास नलकूप को गई हाईटेंशन लाइन के तार में
महिला का हरियाली का गट्ठा छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
कसबे
के वार्ड नंबर 3 निवासी गोविंद की पत्नी विमला (25) खेतों से हरियाली
काटकर वापस घर आ रही थी। तभी 184 एचजी नलकूप के लिए आई हाईटेंशन लाइन के
तार में उसका गठ्टा छू गया और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
उसे इलाज के लिए कसबे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब हो कि
नलकूप 184 एचजी को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार काफी दिनों से नीचे लटक
रहे है।
कई बार विभागीय कर्मियों से कहने के बाद भी इसको को ठीक नहीं किया
गया। अगर कर्मियों द्वारा इस तार को ऊंचा कर दिया जाता तो शायद यह घटना
नहीं घटित होती।