फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर प्रदेश सरकार को कोसा

Wed, 26 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ में विधान सभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में विधायक समेत पदाधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस विधायक गयादीन अनुरागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना के दौरान विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बुंदेलखंड में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से जनता का जीना दूभर हो गया है। प्रीतम सिंह किसान ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादे बंद कर किसानों के उत्पीड़न पर रोक लगाए।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। बाद में राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को सौंपा। इस दौरान डा. चंद्रपाल कौशल, दुष्यंत राजपूत, गोविंद अहिरवार, शफीक राईन, बलराम दादी, नगर अध्यक्ष सोहित कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र कोरी आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें