शनिवार को मुख्यालय के अधिवक्ता संघ भवन में बाल स्वास्थ्य पोषण विषय पर कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुपोषण से बचाव के टिप्स दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने की। एडीएम ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर बीमारी है।
सबको मिलकर इस बीमारी को दूर करने में सहयोग करना चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके आहार में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं एडीएम की पत्नी डा.श्रेया ने कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाडी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा व कार्यकत्री द्वारा गृह भ्रमण कर शिशु देखभाल व्यवहार की निगरानी करें, 02 वर्ष तक के बच्चों के खानपान व स्वच्छता संबधी व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।
कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्रो पर ले जाकर तत्काल उपचार कराया जाने के कई टिप्स दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा.रामऔतार, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।