भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के भौरा गांव में यमुना किनारे ईंट लेने जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे ट्राली में बैठे वृद्ध की दबकर मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर के बौनट में बैैठे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।
मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे देवराज साहू ट्रैक्टर लेकर यमुना नदी किनारे पाथे गए कर्च्चे इंट लेने जा रहा था। इस ट्रैक्टर में भौरा गांव निवासी नरायन (35) पुत्र रामा प्रजापति, सौखी निषाद (45) व तीर्थी (60) ट्राली में बैठे थे। यमुना नदी की ढलान पर ट्रैैक्टर अनियंत्रित होकर बहक गया। जिससे ट्राली पलट गई। ट्राली के पलटने से तीर्थी की दबकर मौत हो गई जबकि नारायन व सौखी घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल नारायन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सौखी का गांव में ही इलाज चल रहा है।