फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार यमुना में गिरे

Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लहुरीमऊ गांव लौटते समय यमुना पुल पर किसी बोलेरो की  चपेट में आने से बाइक सवार नीचे गिर गया। मौके पर पहुंची कानपुर देहात जिले के सजेती थाने की पुलिस ने शव ढुंढवाया। इस दौरान एक युवक का शव मिला। इस दौरान लहुरीमऊ के ग्रामीणों ने एक अन्य युवक के भी डूबने की आशंका जताते हुए हाईवे जाम कर किया। इस दौरान पथराव कर एक वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। देर रात तक हाईवे जाम रहा। कानपुर देहात के सजेती थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव निवासी युवक बाइक से हमीरपुर जिला मुख्यालय आए थे। लहुरीमऊ गांव निवासी धर्मराज (36) पुत्र रामयश सोमवार रात करीब आठ बजे गांव लौट रहा था। वह  यमुना पुल के बीचों बीच पहुंचा था कि किसी अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुल की रैलिंग से उछलकर नदी में जा गिरा। उनकी बाइक चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पीके सिंह पहुंचे। इसके बाद दमकल के जवानों ने क्रेन मशीन के जरिए नदी में गिरे धर्मराज को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लहुरीमऊ गांव के ग्रामीणों ने यमुना पुल के उस पार हाईवे में जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक पर गांव का ही संजय नाम का दूसरा युवक भी था, जिसे ढूढने में पुलिस लापरवाही कर रही है। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने एक वैन पर पथराव कर दिया. इससे उसका शीशा टूट गया। हमीरपुर कोतवाली पुलिस ने  पुल पर बैरिकेडिंग कर दी है और कानपुर देहात की  ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। समाचार लिखे जाने तक हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें