जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देता राजकु मार।
- फोटो : amarujala
शनिवार देर शाम मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव के निकट दो बाइकें आमने सामने भिड़ गईं। इसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। शनिवार को थाना जलालपुर के पुरैनी गांव निवासी रामदेवी (40) पत्नी गंगादीन भतीजे राजकुमार के साथ खड़ेहीलोधन जा रही थी। बसवारी के पास सामने से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार लोग मामूली रूप से घायल होने पर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकुमार मुस्करा सीएचसी ले गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया और वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि खड़ेहीलोधन में रामदेवी की देवरानी सकूरी के भाई मूलचंद्र की 19 अप्रैल को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी, भतीजा नंदराम घायल हुआ था। बताया कि इसी का हालचाल लेेने चाची को लेकर जा रहा था।
राजकुमार ने बताया कि उसके चाचा गंगादीन भी हादसे में 30 अप्रैल 16 को मौत हो चुकी है। बताया कि वह राजस्थान में परिवार को लेकर मजदूरी कर रही थी। पुरैनी में जेठानी कपूरी की पुत्री मन्नू की शादी नौ मई को टीका होने से शामिल होने आई थी। 27 मई को उसके लड़के विनोद की शादी होनी है। मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। एसआई पंकज सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।