राठ। कोतवाली के मवई गांव में मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हरीसिंह ने बताया शुक्रवार को करीब पांच बजे वह सिद्धबाबा मंदिर के पास बैठा था। उसी समय मानसिंह आया और गालीगलौज करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो मारापीटा। बताया जब उसकी मां उसके घर उलहना देने गई तो उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो