फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरारा। कस्बा के वार्ड छह में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने बंद कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा के खान मोहल्ला निवासी महेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सुबह आठ बजे बच्चों को स्कूल छोडने गया था। तभी उसकी पत्नी रागनी (38) ने कमरे में केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली। घर से धुंआ उठने पर घटना की जानकारी हुई। जिस पर वह भागकर घर पहुंचा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका के मायके पक्ष ने थाने में ससुरालीजनों पर उत्पीडन कर जलाकर मार डालने की तहरीर दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन डाल की आत्महत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें