राठ। बुधौलियाना में पारिवारिक कलह के चलते एक युवती ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। नाजुक हालत में चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे घन्नी की 20 वर्षीया पुत्री विमलेश ने अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। बताया जाता है युवती का किसी बात को लेकर अपने परिजनों से कहासुनी हो गई थी। उधर, अतरौलिया में पारिवारिक कलह के चलते रमेश के 20 वर्षीय पुत्र वीरू ने जहर खा लिया। ब्यूरो