राठ। नगर निवासी मनीराम अहिरवार ने बताया शुक्रवार दोपहर वह मोहल्ले में ही बैठा था। तभी शराब के नशे में धुत गांव के ही दबंग ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर ब्लेड मार उसे घायल कर दिया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। ब्यूरो