हमीरपुर। शहर के रमेड़ी मांझखोर निवासी गुड्डन पत्नी बोनी सिंह ने बताया 27 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे उसका पुत्र कुलदीप उर्फ मोनू सिंह घर में सो रहा था। तभी कोतवाली पुलिस आई और मोनू के बारे में पूछा। जिस पर उसने पुत्र के सोने की बात कही। बताया पुलिस सो रहे मोनू को जगाकर ले गई।
चार मार्च को वाहन चोरी मामले में उसके पुत्र मोनू को भी आरोपी बना जेल भेज दिया है। आरोप लगाया पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए 11 लोगों को हिरासत में लिया। जिसमेें छह लोगों को छोड़ दिया गया। उसके पुत्र से भी छोड़ने के एवज में रुपयों की मांग की गई, मगर पैसा न देने पर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। ब्यूरो