हमीरपुर। बिवांर के उमरी गांव निवासी अनिरुद्ध प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया बगल के गांव के किसान ने आठ बीघा अपनी जमीन बटाई पर लेने के साथ खाद बीज और पानी के लिए 25 हजार रुपये उधार लिए थे। अब रुपये मांगने पर आनाकानी कर रहा है। साथ ही अपनी पुत्री से शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर फर्जी यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। जिससे उसका परिवार परेशान हैं। ब्यूरो