हमीरपुर । पिछले दिनों जमीन के विवाद को लेकर छोटे भाई को फरसा मारकर मरणासन्न करने वाले आरोपी रामदास पुत्र दुर्जन को निवासी टिकरौली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने भाई रामशंकर को धारदार हथियार से हमला कर घायल किया था। बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया था।
जानलेवा हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार