फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को बचाने में बस पलटते बची

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। इंदौर जा रही निजी बस साइकिल सवार बालक को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलटते बची। बस में सवार कुछ सवारियां चुटहिल हो गईं। घायल बालक को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


राठ से इंदौर जाने के लिए प्रतिदिन धुपकली तालाब से बस जातीं हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे एक बस इंदौर के लिए रवाना हुईं। बस में करीब तीन दर्जन सवारियां थीं।

राठ- महोबा मार्ग पर सैदपुर गांव के पास बस पहुंचने पर औडे़रा रोड की तरफ से साइकिल सवार बालक राहुल (12) पुत्र लखन अहिरवार निवासी सैदपुर सामने आ गया। चालक ने बालक को सड़क पार करते देखा तो बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


चालक ने बस कच्ची सड़क पर उतार दी। बस की रफ्तार अधिक होने से वह पेड़ से भिड़ गई और पलटते बची। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई।

वहीं साइकिल सवार को सीएचसी ले जाया गया। कोतवाल केएन सिंह ने बताया किसी सवारी को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। चिकित्सक डा. आलोक ने बताया बालक के सिर पर चोटें आई हैं। उसे झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बालक को इलाज के लिए भेजा गया सीएचसी
बस में सवार लोगों को आईं मामूली चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें