फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान सोता रहा, चोर ले गए बेशकीमती सौर ऊर्जा प्लेटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गहरौली। गांव की नवीन गल्ला मंडी में सुरक्षा को तैनात पीआरडी जवान सोता रहा। चोर कीमती पांच सौर ऊर्जा प्लेट चुरा ले गए। गांव के इमलिया निकास में पांच वर्ष पूर्व नवीन गल्ला मंडी की स्थापना हुई थी। मंडी में भारी क्षमता वाला एक जनरेटर और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया है, जिसमें पांच बड़ी बड़ी सौर ऊर्जा के प्लेट लगी थी। यहां की सुरक्षा के लिए एक पीआरडी जवान की तैनाती है। जो पिछली रात सोता रहा और चोर-चोरी कर ले गए। पीआरडी जवान ने मुस्करा थाने में चोरी की तहरीर दी है।
पीआरडी जवान सोता रहा, चोर ले गए सौर ऊर्जा प्लेटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें