फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक ने सिपाहियों के विरूद्घ थाने में दी मारपीट करने की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। गुरुवार की शाम रोडवेज बस निकालने के दौरान दो सिपाहियों ने चालक को मारापीटा था। चालक की पिटाई से नाराज रोडवेज कर्मियों ने जमकर हंगामा काटा था। तब हंगामा करने वाले कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया था। शुक्रवार को साथी कर्मचारियों के साथ गए चालक ने कोतवाली में सिपाहियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

मौदहा निवासी रणविजय सिंह पुत्र मलखान ने बताया कि वह उप्र परिवहन निगम राठ डिपो में चालक के पद पर कार्यरत है। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बस लेकर मौदहा जा रहा था। तभी शक्ति मंदिर तिराहे के पास तैनात सिपाही अमित कुमार और वीरेंद्र कुमार ने बस को रोका और कहा कि बस मेला प्रांगण से होते हुए नहीं जाएगी। बताया कि वह जब बस को पीछे करने लगा। जो सिपाहियों गाली गलौज की। गाली देने का विरोध किया तो सिपाहियों ने बस से नीचे उतार कर जमकर मारापीटा। आरोप लगाया कि सिपाहियों उसकी जेब में पड़े 1300 रुपये छीन लिए। मारपीट के दौरान चालक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया है। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि मामले की जांचकर सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चालक ने सिपाहियों के विरुद्ध दी मारपीट की तहरीर
-गुरुवार शाम मेला प्रांगण में बस निकालने पर हुआ था विवाद
-चालक ने सिपाहियों के ऊपर लगाया रुपया छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें