फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस पुल से गिरा प्रवासी, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत कुनाह खड्ड पर रंगस में बने पुराने पुल से एक प्रवासी की गिरकर मौत हो गई। यह घटना सोमवार आधी रात की है। लेकिन, पुलिस घटना के करीब 11 घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस टीम रंगस बाजार में खड़ी रही और परिजनों ने खड्ड में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जबकि दुर्घटना में मृतक का कानूनन पोस्टमार्टम अनिवार्य होता है। इससे पता चलता है कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है।
पुलिस अभी तक आत्महत्या मानकर चल रही है। मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी श्रीराम भरोस साहनी (54) पुत्र मोहिंद्र साहनी के रूप में हुई है। साहनी अपने परिवार के साथ बीते करीब दस सालों से रंगस में एक किराये के मकान में रहा रहा था। साहनी की पत्नी के अलावा परिवार में दो बेटियां और चार बेटे हैं। छोटा बेटा स्कूल में पढ़ता है। मृतक के बेटों नारायण साहनी और चंद्रशेखर साहनी ने बताया कि रात करीब 12 बजे पिता कमरे से उठकर बाहर निकले थे। उन्होंने सोचा कि पिता शौच गए हैं। सुबह देखा कि तो वह घर में नहीं थे। सुबह छह बजे उनकी लाश रंगस पुल के नीचे मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंची। साहनी की मौत कैसे हुई, यह रहस्य बना हुआ है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में होना था। हालांकि पुलिस का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंची तो शव को जला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान नौहंगी डॉ. हंसराज ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रवासी की मौत की सूचना मिली थी।
उधर, एसएचओ नादौन सतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विभाग के कार्य से मंडी गए हैं।
वहीं, एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने कहा कि रंगस पुल से प्रवासी के गिरकर मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें