मौदहा। स्थानीय बड़ी देवी मंदिर में महायज्ञ के बाहर दुकान लगाए सुमेरपुर निवासी एक दुकानदार पर मराठीपुरा निवासी सात वर्षीय बालक को बहला फुसला कर निकट के खेतों में ले जाकर मारपीट कर गला दबाने का आरोप लगाया है। इस घटना में वह बेहोश हो गया। रात करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी होने पर उसे होश आया और घर आकर पूरी घटना बताई। मराठीपुरा निवासी मनोज कुमार साहू पुत्र मूलचंद्र ने सोमवार को दी तहरीर में बताया कि सुमेरपुर निवासी अमित कस्बे बड़ी देवी मंदिर परिसर में दुकान लगाए है। उसका बेटा राज (7) दुकान गया। जहां दुकानदार उसके बेटे को बहला फुसलाकर खेतों की ओर ले गया और मारपीट कर उसके पुत्र का गला दबाया। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे कोई खास कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। अरोपी युवक इसे अपनी सनक बता रहा है। लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बच्चे को पीटकर गला दबाने का लगाया आरोप
आरोपी दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में लिया