फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में साढ़े सात वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राठ कस्बा के गांधी मार्केट मोहल्ले में पत्नी के रुपये देने से मना करने पर पति ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। चीख-पुकार मचने पर महिला को झांसी मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय महेशानंद झा ने आरोपी पति को साढ़े सात की सजा व तीन हजार रुपये अर्थदंड सुनाया है।

शासकीय अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया मृतका की मां गायत्री ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि दो दिसंबर 2010 की शाम छह बजे उनका दामाद सुधीर प्रताप शराब के नशे में घर आया था। उसने उनकी बेटी अंजना से रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन


मगर अंजना ने रुपये देने से मना किया तो विवाद होने लगा। इसके बाद रात नौ बजे सुधीर ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। अंजना को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां आठ दिसंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल की। गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय महेशानंद झा ने आरोपी को सजा सुनाई।

सात साल पहले पत्नी के रुपये देने से मना करने पर पति ने की थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें