फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चोरी छिपे मौरंग का धंधा करने वाले दो पक्ष रविवार सुबह भिड़ गए और वसूली को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे यहां ट्रैक्टर-ट्राली में मौरंग भर रहे मजदूर जान बचाकर भागे। हालांकि गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मगर क्षेत्र में चार दिनों के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कुुरारा थानाक्षेत्र का पारा कंडौर गांव इन दिनों में गोलीबारी की घटनाओं में सुर्खियों में है। बेतवा नदी किनारे बसे यह गांव बीहड़ क्षेत्र में आता हैं और यहां मौरंग का अपार भंडार है। यहां मौरंग के कई पट्टे संचालित हैं। जो पट्टे खाली है उन पर दबंग नजर गड़ाए रहते हैं।

स्थानीय पुलिस की साठगांठ से मौरंग की चोरी कर खनन विभाग को रोजाना लाखों रुपये की चपत लगाई जा रही है। कंडौर व मलहरा गांव के दबंग पारा गांव के खाली पड़े मौरंग घाट से रोजाना मौरंग की निकासी करा रहे हैं। यह लोग प्रति ट्रैक्टर चालक से मौरंग के नाम पर एक-एक हजार रुपये लेते हैं।
विज्ञापन


मौरंग भरवाते समय एक युवक ट्रैक्टर चालक से एक हजार रुपये लेता है तो दूसरा घाट के ऊपर खड़े होकर वसूली करता है। रविवार सुबह करीब आठ बजे दोनों दबंगों में वसूली को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से असलहे तन गए और कई राउंड हवाई फायरिंग हुई।

जिससे यहां दहशत फैल गई। काम में लगे मजदूर गोलियां चलने से दुबक गए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुुआ है। चार दिन पहले भी इन्हीं दबंगों में वसूली को लेकर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों घटनाओं से स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ है। इंस्पेक्टर केके पांडेय ने बताया कि इस प्रकार की थाने में कोई सूचना नहीं आई है। सूचना आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली में चोरी की मौरंग भर रहे मजदूर जान बचाकर भागे
चार दिन में दो बार हुई गोलीबारी की घटना, पारा कंडौर गांव सुर्खियों में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें