जमीन विवाद पर दो गुटों में झड़प
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत डुंगरी में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रोशन लाल पुत्र चथरु राम निवासी डुंगरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार सुबह वह, उसका भाई रमेश चंद और दीवान अपनी जमीन से घास काट रहे थे। इस दौरान कमला देवी पत्नी त्रिलोक चंद और मुलख राज निवासी डुंगरी वहां आए और वहां से घास काटने बारे पूछने लगे। इस दौरान कमला देवी और मुलख राज ने उससे, उसके भाई और दीवान चंद के साथ मारपीट शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।