अमर उजाला ब्यूरो
अवाहदेवी(हमीरपुर)।
पुलिस चौकी अवाहदेवी के साथ लगती चोलथरा पंचायत के चमेलका गांव की एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग से झुलसी महिला को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। यहां से उसे टांडा रेफर किया लेकिन रानीताल के पास महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार शाम अरुणा कुमारी (40) पत्नी विजय कुमार निवासी चमेलका ने रात साढ़े 8:00 बजे अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग से झुलसी महिला को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए। यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन रानीताल के पास अरुणा ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। मृतका की बेटी के बयान भी दर्ज किए हैं। डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।