जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत जाहू खुर्द गांव में घरेलू विवाद को लेकर देवर ने भाभी की पिटाई कर दी। मारपीट में भाभी को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मधु पत्नी रणवीर सिंह निवासी जाहू खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार शाम देवर रणधीर सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब गाली-गलौज करने से मना किया तो देवर ने उसके साथ मारपीट की। एएसपी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।