राठ। चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में चोरों ने दुकान की कुंडी तोड़कर 35 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। गांव निवासी अशोक कुमार लोधी ने बताया वह गांव में ही किराने की दुकान किए है। बुधवार शाम दुकान बंद कर अपने दूसरे मकान में लेटने गया। इधर दुकान वाले घर में उसकी पत्नी व पुत्री लेटी थी। रात में दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया। दुकान में रखे 35 हजार रुपये, मोबाइल, जरूरी कागजात सहित परचून का सामान चोरी कर लिए। सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। एसओ चिकासी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो