हमीरपुर। पांच लाख रुपये व वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्यालय के अमनशहीद मोहल्ला निवासी प्रियंका निगम ने पुलिस को बताया कि पिछले नवंबर 2017 में उसकी शादी कानपुर अंब्रीश श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन पांच लाख रुपये व एक वाहन की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा