फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस से टकराई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत बगबाड़ा में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एचआरटीसी बस से जा टकराई है। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। इसे प्राथमिक उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया। शनिवार शाम करीब छह बजे एचआरटीसी की बस हमीरपुर से अवाहदेवी वाया बगबाड़ा रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस बराड़ा स्कूल के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार बस से आ टकराया। हालांकि बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस निकास नाली में उतार दी, इसके बावजूद बाइक बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार को टांग में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें