फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बाइक सवार ने मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में एक बाइक सवार ने शराब पीकर खूब हुड़दंग मचाया। पहले तो बाइक सवार ने वन वे ट्रैफिक नियम को तोड़ा, उसके बाद बीच सड़क पर बाइक को खड़ा कर दिया। इससे काफी देर तक इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मी ने इसकी सूचना वायरलेस पर पुलिस के उच्चाधिकारी को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाइक सवार के मुंह पर एल्कोसेंसर लगाया, जिससे शराब की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आरोपी व्यक्ति का चालान कर दिया। लेकिन, इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने पुलिस के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को उसकी मोटरसाइकिल समेत थाना ले गई। उसके बाद गांधी चौक पर माहौल शांत हो पाया। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीाणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें